Pages

Monday, May 20, 2013

अज़ीज़ जौनपुरी :खिलखिला तो रहीं होंगी



     खिलखिला तो रहीं होंगी 


      वो   चाँदनी  रात  में   अकेली   तड़प  तो  रहीं होंगी   
       कभी छत पे तो कभी  दरीचे में  टहल  तो रहीं होगी 
        
      आग सीने में  छुपा  वो रह -रह सुबक  तो रहीं  होगी 
     हो निढाल  बिस्तर पे रह-रह वो तड़प  तो  रही होगी

      नाम ले -ले  के  मेरा  वो  खामोश  रो  तो  रहीं होगी  
     सुन मेरे न आने की ख़बर वो सर पटक तो रहीं होगी 

     बन शमा स्याह  रातों  में वो जल-बुझ तो रहीं  होंगी
     हो  वर्फ़ की चादर सी सफ़ेद  वो पिघल तो रहीं होगी 

     सर्द रातों में लिपट तकिये से वो तड़प तो रहीं होगी  
     कर नींद  का बहाना वो  करवटें बदल तो रहीं  होगी   


     बारहां  चाह  कर   भी  वो  कुछ  न  कह  सकीं होगी
     हाथ माथे पे रख-रख वो कुछ  बुदबुदा तो रहीं  होगी  

    सुन  मेरे आने  की  खबर  वो  मुस्कुरा तो रहीं होगी         
    पा मुझको वो गुलमोहर सी खिलखिला तो रही होगी   

                                                         अज़ीज़ जौनपुरी 



12 comments:

  1. बहुत सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति ..आभार . बाबूजी शुभ स्वप्न किसी से कहियो मत ...[..एक लघु कथा ] साथ ही जानिए संपत्ति के अधिकार का इतिहास संपत्ति का अधिकार -3महिलाओं के लिए अनोखी शुरुआत आज ही जुड़ेंWOMAN ABOUT MAN

    ReplyDelete
  2. बहुत खूब ,या यूँ कह लें " न पा मुझे वो छटपटा तो रहें होगें ,कभी छत से तो कभी दरीचे से वो झांक तो रहें होंगें.....?

    ReplyDelete
  3. सर्द रातों में लिपट तकिये से वो तड़प तो रहीं होगी
    कर नींद का बहाना वो करवटें बदल तो रहीं होगी,,
    ,
    लाजबाब, बहुत सुंदर प्यारी गजल ,,

    Recent post: जनता सबक सिखायेगी...

    ReplyDelete
  4. बहुत ही सुन्दर भावों की अभिव्यक्ति ...

    ReplyDelete
  5. बढ़िया तसव्वुरात का बढ़िया भाव चित्र ....

    ReplyDelete
  6. सर्द रातों में लिपट तकिये से वो तड़प तो रहीं होगी
    कर नींद का बहाना वो करवटें बदल तो रहीं होगी

    बहुत ही सुन्दर,उत्कृष्ट प्रस्तुति.आपकी हर ग़ज़ल ही लाजबाब होती हैं.

    ReplyDelete
  7. सुंदर भावाव्यक्ति

    ReplyDelete
  8. कल्पना की खूबशूरत भावपूर्ण उड़न

    ReplyDelete
  9. सुंदर
    visit to my blog

    http://hinditech4u.blogspot.in/

    ReplyDelete
  10. रागात्मक बढ़िया प्रस्तुति .

    ReplyDelete
  11. बेहद खूबसूरत ...
    बधाई आपको !

    ReplyDelete