Pages

Monday, March 25, 2013

अज़ीज़ जौनपुरी : थाम लो दामन कि आज होली है

  थाम लो दामन कि आज होली है 

     दिलों में चराग  मोहब्बत के जलाओ  कि  आज  होली है 
     दिये  नफ़रतों   के  आज   बुझाओ    कि   आज  होली है

     दिलों  में  प्यार   की  खुशबू  उड़ाओ  कि   आज  होली है 
     प्यार से   बाँहों  में  सब  को   भर  लो  कि  आज  होली है

     गुलाल,   सुर्ख़    गालों   पे   लगाओ   की   आज  होली है 
     बढ़ा   के   हाथ    थाम  लो    दामन   कि   आज   होली है

    पी   भाँग,  जी   भर   के   झूम   लो   कि   आज  होली है 
    अजी   न   शर्माओ  पास आ भी  जाओ कि आज होली है 

    नेमतें  दिलों  की  तकसीम   कर  लो  की  आज  होली है
    उठा के हाथ दुश्मनो को सलाम कर लो कि आज होली है 

    दोस्त   बना  लो  दुश्मनों   को  आज  कि  आज  होली है 
    चूम   लो   गालों  को  जोर  से   आज  कि  आज  होली है 

    रंग  दो  दुनियाँ  को  प्यार  के  रंग  में  कि आज होली है 
    सब  को  अपना  "अज़ीज़"   बना  लो  कि  आज होली है   

   न  लिख  किसी  को  दुश्मन  कि  सहर  में आज होली है
   छोड़"अज़ीज़"को दोस्त सबको बना लो की आज होली  है 

  नेमतें -ईश्वर प्रदत्त धन , तकसीम -बांटना 
                                              अज़ीज़ जौनपुरी 

   

14 comments:

  1. बहुत बेहतरीन! हर शेर लाजवाब!
    http://voice-brijesh.blogspot.com

    ReplyDelete
  2. वाह ... बहुत खूब

    होलिकोत्‍सव की अनंत शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  3. रंग दो दुनियाँ को प्यार के रंग में कि आज होली है
    सब को अपना "अज़ीज़" बना लो कि आज होली है -बहुत बढ़िया ,होली की शुभकामनाएं
    latest post धर्म क्या है ?

    ReplyDelete
  4. होली के शुभ अवसर पर बेहतरीन प्रस्तुति,होली की हार्दिक शुभकामनाएँ

    ReplyDelete
  5. अज़ीज़ साहब ,बेहतरीन गजल ,इस ग़ज़ल की शान में पेश है " अभी थोड़ी देर और बैठ लो महफ़िल में'जी भर के जाम छलकाओ की आज होली है,बन अज़ीज़ अक्श कर दो दिलों में अपनी सूरत,लिपट जाओ सब के सीनों से की आज होली है ......"सदर होली की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ
    मधुर मुस्कान

    ReplyDelete
  6. रंग सबको लगाना है की आज होली है
    सबको गले लगाना है की आज होली है ,,
    बहुत उम्दा,,

    होली की बहुत बहुत हार्दिक शुभकामनाए,,,,

    Recent post : होली में.

    ReplyDelete
  7. बहुत सुन्दर प्रस्तुति!
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि-
    आपकी इस प्रविष्टी की चर्चा कल बुधवार के चर्चा मंच पर भी होगी!
    सूचनार्थ...सादर!
    --
    आपको रंगों के पावनपर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!

    ReplyDelete
  8. जौनपुरी जी, होली की मुबारकबाद !
    होली की अच्छाइयों को खुश्नुमाधंग से तथा भंग आदि की कुपर्म्पराओं को भी कायदे से व मीठे तौर से इंगित किया है !!

    ReplyDelete
  9. बहुत खूबसूरत रचना!

    "आपको सपरिवार होली की हार्दिक शुभकामनाएँ!":-)
    ~सादर!!!

    ReplyDelete
  10. होलिकोत्सवस्य शुभाशंसा:

    ReplyDelete
  11. sunder rachna

    आपको और आपके परिवार को
    होली की रंग भरी शुभकामनायें

    ReplyDelete
  12. होली के पावन पर्व पर आपको भी बधाई और शुभ कामनाएं ..प्रेम और सद्भाव का सन्देश देती आपकी ग़ज़ल बहुत अच्छी लगी .

    ReplyDelete
  13. सौहाद्र और होली के प्रेम से संसिक्त रचना .

    ReplyDelete